ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार: पियक्कड़ पुलिसवाले ने रोड पर मचाया आतंक, बाप-बेटे को कुचल कर भाग गया

बिहार: पियक्कड़ पुलिसवाले ने रोड पर मचाया आतंक, बाप-बेटे को कुचल कर भाग गया

03-May-2021 03:40 PM

SIWAN : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो काफी हैरान करने वाले हैं. ताजा मामला बिहार के सीवान जिले का है, एक शराबी पुलिसवाले ने दारु के नशे में रोड पर बाप-बेटे को थाने की गाड़ी से कुचल कर निकल गया. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 


घटना सीवान के माहपुर की है, जहां शराब का शौकीन थाने का ड्राइवर मुरारी पांडेय रोड पर बाप-बेटे को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि नशे की हालत में जीप चलाते हुए इस शराबी ड्राइवर ने बाइक से कहीं जा रहे लड्डन मियां और उनके बेटे को टक्‍कर मार दी. इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस जीप के चालक को घेर लिया तो पता चला कि वह जमकर शराब पिये हुए है. इसके बाद हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया.


इस घटना में घायल लड्डन मिया के आवेदन पर लापरवाही बरतने के कारण ड्राइवर को नामजद आरोपी बनाया गया है. सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि ड्राइवर जीबी नगर थाना क्षेत्र के नरहट निवासी मुरारी पांडेय को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.  घायलों की इलाज चल रहा है.