खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Jun-2023 11:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार के सीनियर अधिकारी की खाई में गिरने से मौत हो गयी है। इनकी मौत हिमाचल प्रदेश में हो गयी है। बताया जा रहा है कि, बिहार सरकार के अधिकारियों की एक टीम हिमाचल प्रदेश यात्रा पर गई थी। इस टीम में करीब आधा दर्जन अधिकारी शामिल थे। इसी क्रम में ट्रेकिंग के दौरान जितेंद्र प्रसाद साह खाई में गिर गए। जिससे इनकी मौत हो गई।
जितेंद्र कुमार साह बिहार के गन्ना विकास विभाग में संयुक्त सचिव थे। अब हिमाचल प्रदेश के जाखा के निकट ट्रैकिंग करने के दौरान इन्होंने अपना संतुलन खो दिया और फिर खाई में गिर गए। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई और फिर घटनास्थल पर उनकी मृत्यु हो गई। उनके मृत शरीर को एनडीआरएफ द्वारा निकाला गया उनके मृत शरीर को संडासृ अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु ले जाया जा रहा है।
वहीं, इस घटना के बाद कल हवाई सेवा के द्वारा रात तक जितेंद्र कुमार साह का पार्थिव शरीर का पटना लाया जाएगा। ट्रैकिंग में कुल 5 सदस्य शरीक थे। गन्ना विकास विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राम भगवान, पशुपालन विभाग के डॉ रमेश टीम में शामिल थे।
इधर, इसको लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जितेंद्र साह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें मोक्ष मिले और सर्व शक्तिमान ईश्वर परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. दिवंगत जितेंद्र शाह अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रों को छोड़ गए।