ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप

Home / news / शादी कर के बाहर कमाने चला गया चाचा, भतीजे ने चाची से...

शादी कर के बाहर कमाने चला गया चाचा, भतीजे ने चाची से रचा ली शादी, सिंदूर से भर दी मांग

03-Aug-2021 05:51 PM

PATNA : बिहार के शिवर जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे. दरअसल एक भतीजे ने अपनी ही सगी चाची से शादी रचा ली है. भतीजे और चाची की शादी की खबर गांव-मोहल्ले में फ़ैल गई है. गांव वालों ने इसकी सूचना उसके चाचा को भी दे दी है, जो बाहर रहकर मजदूरी करता है.


मामला शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड का है. यहां कुंडल गांव में एक भतीजे ने सिंदूर से अपनी ही सगी चाची की मांग भर दी और इसे पत्नी बना लिया. बताया जा रहा है कि दोनों कई दिन से रिलेशनशिप में थे. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी था. जानकारी मिली है कि महिला का एक बच्चा भी है.

news image


चाची और भतीजा दोनों साथ-साथ रहते थे. दोनों अक्सर गांव के बाहर भी घूमने-फिरने भी जाते थे. दोनों की प्रेम लीला की खबर पूरे गांव को थी. लेकिन गांव के लोगों को यह मंजूर नहीं था. सोमवार की रात जब दोनों बाहर से घर लौटे तो लोग उसके घर पर जुट गए. दोनों को घर से बाहर निकाला गया और ग्रामीणों के दबाव में दोनों की शादी करा दी गई. गांव वालों के सामने भतीजे ने चाची की मांग भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया. 


news image


दरअसल जिस महिला से भतीजे ने शादी रचाई है, उसका पति बाहर कामता है. सात साल पहले ही उसकी शादी हुई थी लेकिन महिला का पति साल में एक या दो बार ही घर आता था. पति के घर नहीं आने के कारण महिला आपके भतीजे के करीब चली गई. और दोनों में इतनी नजदीकियां बढ़ीं कि दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए. इसलिए गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी. 


news image


बताया जा रहा है कि गांव के सैकड़ों लोगों के सामने यह घटना हुई, लेकिन स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी. बताया जा रहा है कि ग्रमीणों ने दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर रहे महिला के पति को इस घटना की सूचना दे दी है.