रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
22-Feb-2020 06:11 PM
PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. इस कानून को सफल बनाने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाये जा रहे हैं. अब सरकार ने एक नया निर्णय लिया है. सूबे के शराबियों को बिहार पुलिस ने सम्मानित करने का फैसला लिया है. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इसके लिए ख़ास वजह भी बताया है. उन्होंने कहा कि जब शराबियों को सम्मानित किया जायेगा, तो उनकी बीवी, बच्चे और माता-पिता को भी बुलाया जायेगा.
पटना में बिहार पुलिस सप्ताह-2020 के मौके पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि आदतन शराबियों को सम्मानित करने का ऐलान किया गया है. उन्होंने खुद कहा कि सम्मान समारोह में शराबियों की पत्नी, बेटा औऱ माता पिता सभी को आमंत्रित किया जाएगा. पुलिस महकमे ने प्रदेश के सभी 40 पुलिस जिलों से वैसे आदतन शराबियों को सम्मानित करने का फैसला किया है जो अब शराब पीना छोड़ चुके हैं. बिहार पुलिस ने इसके लिये राजधानी पटना में सम्मान समारोह आयोजित करने का फैसला किया है.
यह कार्यक्रम 27 और 28 फरवरी को आयोजित किया जाना था, लेकिन व्यस्तता की वजह से पहले आयोजित किए जाने का फैसला किया गया है. डीजीपी ने कहा कि समारोह में एक ओऱ जहां शराबी अपनी आपबीती सुनाएंगे, वहीं उनके परिजन अपना संस्मरण सुनाएंगे. इसमें घर के मुखिया के शराब पीने के दौरान होनेवाली परेशानियों का जिक्र होगा. सम्मानित होनेवाले ये ऐसे लोग होंगे, जिनकी पहचान पियक्कड़ के रूप में होती थी और जो शराब के बिना एक पल भी जी नहीं सकते थे. डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस ऐसे सभी शराबियों को अपना ब्रांड एम्बेसडर घोषित करेगी जो सभी जिलो में घूम-घूम कर शराब से होनेवाले नुकसान का जिक्र करेंगे और दूसरे लोगों से शराब छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे.