जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
03-May-2021 08:53 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना के नए मामले कम नहीं हो रहे हैं. राज्य सरकार ने संक्रमण की रोकथाम को लेकर नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. कई दुकानों को शाम में 4 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है. इस नियम को सख्ती के साथ लागू करने का आदेश हिला प्रशासन की टीम को दिया गया है. इसी कड़ी में सासाराम में बाजार बंद कराने पहुंची पुलिस की टीम ने सब्जी की दूकान को उठाकर फेंक दिया और मछलियों को रोड पर फेंक दिया.
घटना सासाराम के डेहरी की है, जहां कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने और शाम 4 बजे तक अपनी दुकानें नहीं बंद करने पर अधिकारियों ने मछली मंडी के मछलियों को सड़क पर फेंक दिया. साथ ही चिकन के दुकान से चिकन का मांस भी सड़क पर फेंक दिया. इतना ही नहीं मुर्गियों को भी उड़ा दिया. इसके अलावा सब्जियों के दुकानें खुले देख अधिकारियों ने सड़क पर सब्जियां भी फेंक दी.

इस दौरा दुकानदारों पर दो-दो सौ रुपये जुर्माने भी लगाए गए. बता दें कि डिहरी अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार गाइडलाइन का पालन कराने जब निकले तो शाम 4 बजे के बाद भी कई दुकानें खुले देख कर भड़क गए. उन्होंने एक कपड़ा दुकान संतोष वस्त्रालय पर 5 हज़ार का जुर्माना लगाया. साथ ही बाबूगंज मोहल्ले में नूर चिकन शॉप पर भी जुर्माना लगाया गया है.
