ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway : 10 ट्रेनों से हटाया सुपरफास्ट दर्जा, अब किराया हुआ कम; लिस्ट में आपके रूट की भी ट्रेन शामिल Bihar weather : बिहार में बढ़ने लगी गर्मी, दिन में 32°C के पार पहुंचा तापमान मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य

बिग ब्रेकिंग: बहन के तिलक के दिन 4 भाइयों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर बैठकर जा रहे थे चारो

बिग ब्रेकिंग: बहन के तिलक के दिन 4 भाइयों की दर्दनाक मौत, एक ही बाइक पर बैठकर जा रहे थे चारो

11-May-2021 07:24 PM

ARA : बिहार के सासाराम में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. मरने वाले भोजपुर जिले के रहने वाले थे, जो एक ही बाइक पर सवार होकर चारों युवक चचेरी बहन का तिलक चढाने नोखा जा रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ़्तार एक ट्रक ने इन्हें रौंद दिया, जिससे इनकी मौत हो गई. इस बड़े हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि आरा-सासाराम मेन रोड पर सिकठी के पास यह हादसा हुआ है. जानकारी मिली है कि ये सभी चारों मृतक एक ही बाइक पर बैठकर जा रहे थे. इसमें एक बच्चा भी शामिल था. ये लोग अपनी चचेरी बहन का तिलक चढाने नोखा थाना के कदवा गांव जा रहे थे. तभी सिकठी के पास ट्रक ने इन्हें कुचल दिया. जिसके कारण मौके पर ही इनकी दर्दनाक मौत हो गई. 


पहली जानकारी यही निकल कर सामने आ रही है कि मरने वाले में तीन लोग भोजपुर जिले के आयर थाना के ख्याली चौधरी टोला के रहने वाले थे. एक बरहमपुर बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतकों में दो सगे भाई भी हैं.  मृतकों की पहचान वकील चौधरी (35 साल) , बूटन चौधरी (28 साल) , अमित कुमार (8 साल) और मुना चौधरी (35 साल) के रूप में की गई है. 


इस भीषण दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्‍यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि चारों शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल पहुंचाया गया है.