ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार : दारोगा समेत 9 पुलिस वाले सस्पेंड, दूसरे जिले में घुसकर वसूली कर रहे थे

31-Oct-2021 10:54 AM

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सारण जिले से सामने आ रही है. एसपी ने कार्रवाई करते हुए एक एएसआई और 4 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, 4 सिपाही सेवा मुक्त कर दिए गए हैं. ये दोनों कार्रवाई अवैध वसूली करने का आरोप लगने के बाद की गई है.  


बता दें कि पुलिस द्वारा अवैध वसूली में 4 पुलिसकर्मी को बंधक बनाने की खबर के बाद सारण के एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार गृह रक्षक अभिषेक कुमार, शिवनंदन राय, मुक्तेश्वर साह और भिर्गु नाथ राय को सेवा से मुक्त कर दिया है. इन गृह रक्षकों ने पुलिस गाड़ी से हाजीपुर पहुंचकर अवैध बालू लदा ट्रक से रुपए की वसूली कर रहा था. 


इसी को लेकर वहां स्थानीय लोगों ने 3 से 4 घंटा तक उन्हें बंधक बना लिया था. इस बात की जानकारी हाजीपुर सदर पुलिस को मिलते ही वैशाली पुलिस ने इन गृहरक्षकों को बंधक से मुक्त कराया था. 


वहीं दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मकेर थाना अंतर्गत एएसआई धीरेंद्र सिंह, हवलदार प्रयाग सिंह सिपाही निरंजन कुमार सिंह, कमलेश यादव और आशुतोष मिश्रा को बालू के अवैध परिवहन में लगे ट्रकों की वसूली को लेकर निलंबित किया है. 


एक साथ 9 पुलिसकर्मी की निलंबन के बाद यहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. मालूम हो कि एसपी द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी पुलिसकर्मी अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली करने से बाज नहीं आ रहे हैं.