होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
17-Mar-2021 08:27 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : जिले के रोसड़ा में प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी की हत्या कर दी है. प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. आखिरकार लड़की के घरवालों ने बेरहमी से लड़के की जान ले ली. उन्होंने किसी धारदार हथियार से लड़के का गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां बालापुर गांव में प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रुदल दास का अपने पड़ोस की दूसरी जाति की एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी लड़की के परिवारवालों को मिलने पर कई बार गांव में पंचायत भी हुई और प्रेमी रुदल दास को लड़की से नही मिलने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. लेकिन दोनों फिर भी छुपछुप कर मिलते रहे.
बुधवार की अहले सुबह रुदल दास घर के बाहर पेशाब के लिए निकला ही था कि पहले से घात लगाए लड़की के घरवाले उसे पकड़कर घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले गए. रुदल के शोर मचाने पर उसकी माँ भी उसे बचाने के लिए दौड़ी लेकिन उसे धक्का देकर गिरा दिया गया और रुदल को तेज हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और चोर-चोर का हल्ला करते हुए पुलिस को भी फोन कर दिया.
बताया जा रहा है कि हत्या के बीच धर पकड़ में लड़की की मां का एक पैर भी कट गया है. उसे भी गम्भीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है. प्रेमिका के घरवालों ने पुलिस को यह बताया कि रुदल दास चोरी की नीयत से घर में घुसा था, जिसे पकड़े जाने पर उसने ही लड़की की मां पर हमला कर दिया. जिसके कारण उसका पैर कट गया. इधर प्रेमी के घरवाले ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है.