ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

JDU की पूर्व सांसद के भाई की हत्या, सीएसपी संचालक से 5 लाख की लूट के दौरान अपराधियों में मारी गोली

07-Jun-2021 03:33 PM

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है, जहां लॉकडाउन में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाशों ने जेडीयू की पूर्व सांसद के भाई का मर्डर कर दिया है. लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गोली मारी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात समस्तीपुर जिले के सराय रंजन थाना की है, जहां झकरा इलाके में अपराधियों ने जेडीयू की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी के भाई का मर्डर कर दिया है. अश्वमेघ देवी वर्तमान में जेडीयू की जिलाध्यक्ष भी हैं. मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में की गई है, जो सीएसपी का संचालन करते थे. बताया जा रहा है कि सुनील कुमार 5 लाख रुपये लेकर आ रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. बदमाश रुपये लेकर भागने में भी कामयाब  रहे.


इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सराय रंजन थाना की टीम मौके पर पहुंची है. घटना की छानबीन की जा रही है. पुलिस के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है.