ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

बिहार के सभी यूनिवर्सिटी के लिए तैयार होगा अपना ऐप, राज्यपाल अर्लेकर ने दिए ये जरूरी निर्देश

14-Jan-2024 09:53 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के यूनिवर्सिटी में पार्दर्शिता के लिए राज्यपाल ने कई निर्देश दिए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा है कि बिहार के सभी विश्वविद्यालयों को अपना एक एप बनाना होगा। इन सभी एप को राजभवन से जोड़ दिया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि इस पर सभी विश्वविद्यालयों को हर दिन की गतिविधियों की जानकारी अपलोड करनी होगी। इन गतिविधियों पर राजभवन नजर रखेगा। 


दरअसल, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय सीनेट की सातवीं बैठक में सदस्यों को संबोधित करते हुए राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि इसके माध्यम से विश्वविद्यालयों के नामांकन, कक्षा,परीक्षा और खेलकूद के अलावा मीटिंग और अधिकारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। 


मालूम हो कि, बिहार के राज्यपाल बिहार राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं और भारत के संविधान में परिभाषित शक्तियों का प्रयोग करते हैं। राज्यपाल राज्य में विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति भी होते हैं। राज्यपाल का सचिवालय राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में अपने संवैधानिक, औपचारिक और अन्य राज्य जिम्मेदारियों और उनके कर्तव्यों के निर्वहन में राज्यपाल को सचिवीय सहायता प्रदान करता है। 


वहीं, राज्यपाल की ओर से विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर्स को पत्र लिख कर बता दिया गया था कि राजभवन और राज्यपाल के सचिवालय के अलावा किसी अन्य की ओर से विशवविद्यालय को निर्देश देना उनकी स्वायत्तता के अनुकूल नहीं है। बिहार के विश्वविद्यालय की काम-काज की आजादी को लेकर राजभवन और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी उसके बाद विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को लेकर राज्यपाल की ओर से आदेश जारी किया गया।