RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
11-Dec-2021 03:21 PM
JAHANABAD: मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के बाद उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। आम हो या खास किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री स्व. हरिलाल प्रसाद सिन्हा के मकान के कुछ हिस्सों को भी तोड़ा गया है। वह पोखर पर अतिक्रमण कर मकान बनाने वालों पर भी कार्रवाई की गयी है। पूर्व मुखिया देवनंदन यादव के मकान को भी ध्वस्त किया गया है।
दरअसल मांदिल पोखर पर अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आई थी। फरियादी ने मुख्यमंत्री से पोखर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने की अपील की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने आज कार्रवाई की है। डीएम हिमांशु कुमार राय के आदेश के बाद जेसीबी से 29 मकानों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
अंचलाधिकारी संजय कुमार अंबष्ट ने तालाब पर अतिक्रमण कर मकान बनाने वालों को पहले नोटिस दिया था लेकिन लोगों ने अपना कब्जा नहीं हटाया। जिसके बाद आज 50 साल से जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगों को यहां से हटाया गया। मांदिल पंचायत के मांदिल पोखर की जमीन पर अतिक्रमण कर बने 29 मकानों को ध्वस्त किया गया। अब इस तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा और सौन्दर्यीकरण भी किया जाएगा। तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण किए जाने की योजना है।
इस दौरान पूर्व सांसद व बिहार सरकार में मंत्री रहे स्व. हरिलाल सिन्हा के घर के कुछ हिस्सों को भी तोड़ा गया। हरिलाल सिन्हा जहानाबाद से विधायक थे। स्व.रामसुंदर दास जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तब स्व. हरिलाल सिन्हा मंत्री थे। पोखर की जमीन पर 50 साल से अधिक समय से कब्जा था। इसे लेकर 2019 से लगातार नोटिस भी भेजे गये लेकिन पोखर की कुल 50 बीघा जमीन में से एक बीघा जमीन पर 29 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे अब अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है।