किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार में तीन माह के भीतर खत्म होंगे भूमि विवाद के सभी मामले, सरकार ने जारी किए निर्देश; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Jan-2021 03:31 PM
By tahsin
PURNIA: बिहार में एक बार फिर से मॉब लिंचिंग की घटना हुई है. ग्रामीणों तीन चोरों को मवेशी चोरी के आरोप में पकड़ा और तीनों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. एक चोर की मौत हो गई है. जबकि दूसरे का दोनों आंख ग्रामीणों ने फोड़ दिया है. यह घटना पूर्णिया की है.
मवेशी चोरी के आरोप में पीटा
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि श्रीनगर ओपी थाना क्षेत्र पतगामा मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 3 लोगों की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में एक की मौत हो गयी है. वहीं दूसरे व्यक्ति मनोज यादव की दोनों आंख को ग्रामीणों ने फोड़ दिया है. जबकि की तीसरी की स्थिति बहुत ही गंभीर है. दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
घायल के भाई ने कहा- भाई शराब पीने गया था
घायल मनोज के भाई सुधीर यादव ने बताया कि ये तीनों झांगर टोली में शराब पीने गए थे. वापस लौटने के दौरान ग्रामीणों ने जमकर पीटा है. इन पीड़ितों को अस्पताल लेकर आए सिपाही दिलीप यादव ने बताया कि मामला मवेशी चोरी का है. ये तीनों भैंस चोरी कर रहे थे. जिसे झांगर टोली के ग्रामीणों ने जमकर पीटा. मृतक और तीसरे घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वही, घायल के भाई का बयान भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. घायल के भाई ने कहा है कि तीनों शराब पीने गए थे. इसका मतलब है कि उस इलाके में शराबबंदी के बाद भी शराब की बिक्री हो रही है.