ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

बिहार: प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया शादीशुदा शख्स, लोगों ने सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया, दोनों की कराई शादी

बिहार: प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया शादीशुदा शख्स, लोगों ने सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया, दोनों की कराई शादी

10-Oct-2021 10:57 AM

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, गांव के लोगों ने एक शादीशुदा शख्स को उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ लिया. फिर क्या था, गांव वालों ने गुस्से में पहले दोनों का बाल मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया. फिर दोनों की शादी करवा दी. 


घटना पूर्णिया के केनगर गणेशपुर पंचायत के डहरिया जमाई टोला की है. बताया जा रहा है कि गांव में एक शादीशुदा बिजली मिस्त्री को आदिवासी समुदाय की एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ा गया. आक्रोशित गांव के लोगों ने पहले दोनों का बाल मुंडन कराकर उन्हें गांव में घुमाया, फिर दोनों की शादी करा दी. 


मिली जानकारी के अनुसार, परोरा गांव निवासी बिजली मिस्त्री सुरेन्द्र राय (42 वर्ष) का पिछले कुछ वर्षों से आदिवासी गांव डहरिया के जमाई टोला की एक 20 वर्षीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आदिवासी समाज के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इस स्थिति में पकड़ाने के बाद पहले दोनों की जमकर पिटाई की गई. बाद में लोगों ने दोनों का बाल मुंडन कर गले में जूते का माला पहना कर उन्हें गांव में घुमाया. आदिवासी समुदाय के लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसलिए दोनों का बाल मुंडन कराकर उन्हें समाज में घुमाया गया है. 


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों की आदिवासी रीति-रिवाज से शादी करा दी. शादी के बाद समाज के लोगों ने युवती को ऑटो पर बिठाकर उसे लड़के के साथ घर भेज दिया. इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा है. इधर, केनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना नहीं मिली है और न ही किसी ने कोई आवेदन ही दिया है. 


इधर आदिवासी टोला डहरिया के मरड़ राम मुर्मू ने बताया कि बिजली मिस्त्री सुरेन्द्र राय इससे पहले भी दो बार लड़की के घर पर पकड़ा गया था. इसके बाद उसे समझा-बुझा कर छोड़ दिया गया. लेकिन, जब तीसरी बार दोनों को रंगेहाथ पकड़ा गया तो आदिवासी समाज और पंचायत के सरपंच आदि को बुलाकर सबों के सामने दोनों की शादी कराई गई. शादी के बाद लड़की-लड़के को ऑटो पर बिठाकर विदा किया गया.