ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार का निधन, हैदराबाद से पटना लाया गया पार्थिव शरीर, पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि

बिहार के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार का निधन, हैदराबाद से पटना लाया गया पार्थिव शरीर, पटना एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि

19-May-2021 11:48 AM

By ASMIT

PATNA: बिहार के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रभात कुमार का कोरोना से मंगलवार को निधन हो गया। हैदराबाद के किम्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।आज उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट लाया गया। जहां आईएमएम अध्यक्ष डॉ. सहजानंद  समेत बिहार के कई डॉक्टरों ने निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। डॉ. प्रभात के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। निधन पर शोक जताते हुए डॉ. सहजानंद ने कहा कि उनका जाना अपूर्णीय क्षति है।


डॉ. प्रभात लगभग एक महीने पहले कोरोना से संक्रमित हो गये थे. उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. 8 दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी थी. इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था. हैदराबाद के अस्पताल में इलाज के बाद उनकी तबीयत थोड़ी सुधरी थी. लेकिन लंग्स में इंफेक्शन काफी ज्यादा था. लिहाजा दो-तीन दिन बाद ही तबीयत फिर से बिगड़ने लगी। कोरोना के संक्रमण के बाद डॉ. प्रभात कुमार के लंग्स ने काम करना बंद कर दिया था। उनका इलाज लगातार जारी था लेकिन मंगलवार को हैदराबाद के किम्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसे ली।  


पिछले 24 साल से प्रैक्टिस कर रहे डॉ प्रभात ने 1997 में दिल्ली राम मनोहर लोहिया अस्पताल से नौकरी की शुरूआत की थी. कुछ दिनों तक नौकरी करने के बाद वे पटना आ गये थे औऱ यहीं प्रैक्टिस शुरू कर थी. कुछ दिनों में वे पटना के सबसे प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ बन गये. उनसे इलाज के लिए इतनी भीड़ होती थी कि मरीजों को महीनों पहले नंबर लगाना पड़ता था. डॉ प्रभात समाज सेवा के कामों से भी जुड़े थे औऱ गरीबों का मुफ्त इलाज भी करते थे. 


डॉ प्रभात ने बिहार में एंजियोप्लास्टी की शुरूआत की थी. उससे पहले एंजियोप्लास्टी के लिए बिहार के लोगों को दिल्ली या दूसरे बड़े महानगरों में जाना पडता था. डॉ प्रभात ने पटना के हार्ट अस्पताल में इसकी शुरूआत की. बाद में पटना के राजेंद्र नगर में हृदय रोग के अस्पताल मेडिका हार्ट इंस्टीच्यूट को स्थापित करने में भी डॉ प्रभात की बड़ी भूमिका रही।