ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में PFI के ठिकानों पर फिर NIA और ATS की रेड,...

बिहार में PFI के ठिकानों पर फिर NIA और ATS की रेड, दरभंगा और पटना में टीम ने शुरू की छापेमारी

02-Jul-2023 10:10 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके फुलवारीशरीफ में एक बार फिर एनआइए ने दबिश डाली है। एनआइए की टीम पटना के फुलवारीशरीफ और दरभंगा में छापेमारी कर रही है। टीम द्वारा पीएफआइ के ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। इस छापेमारी में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) भी शामिल है। यह छापेमारी दरभंगा में बहेरा थाना क्षेत्र में की गयी है।


मिली जानकारी के अनुसार, एनआइए की टीम ने दरभंगा में बहेरा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार से एक संदिग्ध युवक को  उठाया है। वह पटना में रहकर पढ़ाई करता था। दरभंगा पुलिस की मदद से एनाइए  की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। जबकि राजधानी पटना में फुलवारी शरीफ के इमारत सरिया के पास एक मकान में यह छापेमारी चल रही है। 


बताया जा रहा है कि, एनआइए और आतंकवाद निरोधी दस्ता की टीम  फुलवारी पटना थाना काण्ड सं 827 में वांछित अभियुक्त मुमताज अंसारी से जुड़ी जानकारी के आधार पर हो रही है। यह पूरा मामला पीएफ़आई (PFI) से जुड़ा होने की जानकारी मिल रही है। छापेमारी टीम 2 बजे रात से लगी हुई है।लेकिन, अभी तक कुछ खास नहीं मिला है। वहीं दरभंगा के बहेड़ा में भी NIA की छापेमारी चल रही है। एसएसपी अवकाश कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है।