Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन? BIHAR NEWS: बिहार में जज ने दिखाई दरियादिली, कोर्ट में जाने से असमर्थ 90 साल के बुजुर्ग तक खुद पहुंचे, वहीं लगा दी आदालत Bihar News: रेरा बिहार ने Green Homes Developers पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, 60 दिनों में जमा करने का आदेश Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी प्यार में पागल मामी-भांजे का घिनौना कांड: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कर दिया नानी का मर्डर Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी
06-May-2021 03:39 PM
PATNA : सीवान के पूर्व सांसद और राजद के दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनकी बड़ी बहन की भी मौत हो गई है. पटना के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शहाबुद्दीन की बड़ी बहन की भी जान चली गई.
दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनकी बड़ी बहन बच्ची खातून की भी मौत हो गई है. बच्ची खातून शहाबुद्दीन की बड़ी बहन थी. इनका उम्र 62 वर्ष था. बताया जा रहा है कि बच्ची खातून कई दिनों से बीमार थीं और इन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. भाई की मौत की खबर मिलने के बाद बच्ची खातून और भी ज्यादा टूट गई थीं. उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ गई थी. आखिरकार गुरूवार को बच्ची खातून ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया.
गौरतलब हो कि बीते शनिवार को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के दौरान मो. शहाबुद्दीन की मौत हो गई थी. मो. शहाबुद्दीन के शव को आईटीओ स्थित जदीद कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया. पिता के शव को मिट्टी देने के लिए पुत्र ओसामा शहाब और परिवार के कुछ सदस्य कब्रिस्तान तक गए थे.

बुधवार को उनके पुत्र ओसामा शहाब अपने गांव प्रतापपुर पहुंचे जहां उन्हें सांत्वना देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. ओसामा के पहुंचने के बाद पूर्व मंत्री और राजद के सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी भी प्रतापपुर पहुंचे. विधायक ने ओसामा से करीब आधे घंटे तक बातचीत की और शहाबुदीन की पत्नी हिना शहाब से बिना मिले ही वहां से निकलना पड़ा.
