LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
18-Aug-2021 09:50 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक डॉक्टर शातिर बदमाश के फेरे में पड़ गए. साइबर अपराधी ने डॉक्टर को 86 हजार का चूना लगा दिया. राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉक्टर ने पुलिस में इसकी शिकायत की है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक एनी डेस्क एप के जरिए उनके खाते से पैसे को गायब किया गया है. उन्होंने जानकारी दी कि उनके खाते से दो किस्तों में कुल 86 हजार 317 गयाब किये गए. दरअसल डॉक्टर ने क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि को एक एप के माध्यम से जमा किया था. लेकिन वह बाउंस दिखाने लगा. जब उन्होंने फिर से बकाया जमा किया तो बाद में पता चला कि बाउंस दिखने वाले रुपये भी जमा हो गए हैं.
इसके बाद उन्होंने एप के कस्टमर केयर के अधिकारी से संपर्क किया तो उसने एनी डेस्क एप के माध्यम से रुपया वापस करने की जानकारी दी. डॉक्टर कुछ समझ नहीं पाए और उनकी बातों में आ गए. उन्होंने एप को डाउनलोड कर लिया. इसके बाद जालसाजों जो बताते गए उस प्रक्रिया को पूरा करते गए. इस दौरान उनके अकाउंट से दो किश्त में पैसे बेंगलुरु में एक संस्थान के खाते में चले गए.