BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
01-Nov-2021 11:54 AM
PATNA : बिहार के पटना में एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया. उसके बाद उन्होंने पुत्री की जमकर पिटाई कर दी. इस पिटाई से नाराज लड़की ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम अपने प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने और घरवालों द्वारा की गई पिटाई से गुस्साई 17 साल की एक किशोरी ने जहर खा आत्महत्या कर ली. बाद में उसके परिजन खुद किशोरी का शव लेकर थाना पहुंचे. इधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजने की तैयारी में थी.
इस घटना को लेकर जानकारी के मुताबिक मसौढ़ी थाना के एक गांव के एक ग्रामीण को अपनी ननिहाल मसौढ़ी थाना क्षेत्र के ही एक गांव में तड़का मिला था और बाद में वह अपने पैतृक गांव से आकर ननिहाल में बस गया था. इधर, उसके मूल गांव के युवक नीलू कुमार (25) और उसकी पुत्री का बीते कई सालों से प्रेमालाप चल रहा था.
हालांकि इसी बीच नीलू की दूसरी लड़की से शादी हो गई. बावजूद उसका उस किशोरी से प्रेमालाप चलता रहा. इधर रविवार की शाम युवक किशोरी के घर पहुंचा और दोनों के बीच प्रेमालाप होने लगा. इस दौरान किशोरी के स्वजनों ने उन्हें आपतिजनक स्थिति में देख लिया. उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की. बाद में युवक किसी प्रकार वहां से भाग निकला. परिजनों ने किशोरी के साथ भी मारपीट की. इससे गुस्साई किशोरी ने बाद में जहर खा आत्महत्या कर ली.