मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
16-Sep-2022 07:25 AM
बिहार का पहला मेंटल हॉस्पिटल बनकर पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शुक्रवार को भोजपुर जिले के कोईलवर मेंमेंटल हॉस्पिटल का उद्घाटन करने वाले हैं। ये राज्यभर में इकलौता मानसिक आरोग्यशाला होगा। सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल रहेंगे। इस हॉस्पिटल में कुल 272 बेड का निर्माण हुआ है, जो तमिलनाडु की कंपनी द्वारा बनाया गया है।
इस प्रोजेक्ट को फाइनल रूप तक पहुंचने में 36 महीने का वक्त लगा है। मानसिक आरोग्यशाला को करीब 123 करोड़ रुपये की लागत लगाकर बनाया गया है। आपको बता दें, हॉस्पिटल में कुल 14 ब्लॉक हैं, जिसमें 4 अस्पताल ब्लॉक, एकडेमिक, सर्विस, ड्रग एडिक्शन, स्टॉफ, डॉक्टर, संकाय क्वार्टर समेत अलग-अलग आठ विभाग का निर्माण हुआ है।
आपको बता दें, एकेडमिक ब्लॉक जी टू, सर्विस ब्लॉक, वार्ड ब्लॉक जी प्लस टू व वार्ड ब्लॉक डीडीसी जी प्लस वन फ्लोर का है। मानसिक आरोग्यशाला के सभी ब्लॉक का निर्माण भूकंपरोधी, इको फ्रेंडली तरीके से किया गया है। ख़ास बात तो ये है कि जिस दौरान इस भवन को तैयार किया जा रहा था, तब हरियाली के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गयी है। जो भी पेड़ पौधे जिस जगह पर थे वो अब भी उसी जगह मौजूद हैं।