चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
26-Feb-2024 07:49 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार के तीन लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों के लिए आज से सक्षमता परीक्षा शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने के बाद नियोजित शिक्षक भी स्थाई हो जाएंगे और उन्हें बीपीएससी से चयनीत शिक्षकों की तरह ही राज्यकर्मी का दर्जा मिल जाएगा। शिक्षक संघों के भारी विरोध के बीच सोमवार से सक्षमता परीक्षा शुरू हो जाएगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के 9 जिलों के 52 कंप्यूटर परीक्षा केंद्रों पर दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसमें शिक्षकों के लिए कंप्यूटर केंद्र पर प्रथम पाली में रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे और गेट क्लोजिंग टाइम 9:30 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक होगी।
दूसरी पाली में कंप्यूटर केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम 01:30 बजे तथा गेट बंद 02:30 बजे हो जाएगा। परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से 05:30 बजे तक चलेगी। स्थानीय निकाय के 2,32,190 शिक्षकों ने परीक्षा का फॉर्म भरा है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 9 जिलों के डीएम, एसपी, डीईओ को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इन कंप्यूटर केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सशत्र पुलिस बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।