ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
19-Dec-2022 09:44 PM
PATNA: बिहार के नये DGP आरएस भट्टी ने सोमवार की शाम को पदभार ग्रहण कर लिया। ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने अपने हाथों से बुके देकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व डीजीपी एसके सिंघल से आरएस भट्टी ने पदभार ग्रहण किया।
बता दें कि पूर्व डीजीपी एसके सिंघल आज ही सेवानिवृत हो गये। सेवानिवृत होने से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने दो वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों में सबसे ज्यादा आईपीएस पर कार्रवाई की गयी है। वे दो साल से ज्यादा समय के लिए बिहार का डीजीपी रहे। एसके सिंघल ने कहा कि वे खुद को लकी मानते है कि सारे काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस को पीपल फ्रेंडली बनाने में हम सक्षम रहे हैं। उन्होंने यह जरूर कहा कि पुलिस की नौकरी काफी रिस्की है। हमने जो अपना रोल प्ले किया उसमें पूरी तसल्ली है।
गौरतलब है कि 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी भट्टी फिलहाल सीमा सुरक्षा बल में अपर महानिदेशक (पूर्वी कमांड) के पद पर तैनात हैं। भट्टी का कार्यकाल 30 सितंबर, 2025 तक का है। भट्टी अभी दिल्ली में ही हैं।गौरतलब हो कि, डीजीपी बनने से पहले आरएस भट्टी पटना के सिटी एसपी के अलावा सीवान, पूर्णिया, बोकारो (अब झारखंड) समेत अन्य कई जिलों में बतौर एसपी रह चुके हैं। बाहुबली और सीवान सांसद रहे मो. शहाबुद्दीन को दिल्ली से गिरफ्तार करके लाने के कारण खासा सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा सारण इलाके के दबंग नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह के बड़े भाई स्वर्गीय दिलीप सिंह पर इन्होंने अलग-अलग मामलों में शिकंजा कसा था।