Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
19-Sep-2021 10:18 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार के नवादा जिले में भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है. अलग-अलग घटनाओं में इन तीनों की जान गई है. मरने वालों में दो महिलाएं शामिल है. हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है.
पहली घटना नवादा शहर की है. जहां राजेंद्र नगर बिहार पटना बस स्टैंड के समीप टेम्पो पलटने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑटो पलटने से युवक जख्मी हो गया था. जिसे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
दूसरा घटना मेसकौर थाना क्षेत्र की है. जहां बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान मिर्जापुर पंचायत के गुहिला गांव निवासी धिमाल चौहान की 55 वर्षीय पत्नी कुली देवी के रूप में हुई है. महिला घर से बाजार के लिए निकली थी. तभी ढिबरा गांव स्तिथ पुस्तकालय भवन के समीप बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई.
तीसरा घटना जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की है. यहां दो महिला को एक अनियंत्रित कार रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. जबकि दूसरी घायल हो गई. बताया जा रहा है कि पकरीबरावां में मड़रा डुमरी सड़क पर गुलजारबाग के समीप गिरानी मांझी की पत्नी रातो देवी और बखोरी मांझी की पत्नी सरस्वती देवी को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. घटना उस वक्त हुई जब दोनों महिलाएं घर के समीप बैठी थी.