ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी

Home / news / नवादा में नाबालिग की शादी वाली वायरल खबर गलत, जिला प्रशासन का दावा.....

नवादा में नाबालिग की शादी वाली वायरल खबर गलत, जिला प्रशासन का दावा.. बालिग है लड़की

28-May-2021 09:16 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : नवादा की नाबालिग लड़की की शादी वाली वायरल तस्वीर का सच सामने आ गया है. शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लगातार जिस तस्वीर को लोग शेयर करते रहे और नवादा की 8 साल की बच्ची की 28 साल के युवक से शादी को लेकर टिप्पणी कर रहे, उस मामले में सच्चाई सामने आ गयी है.


नाबालिग की शादी वाली तस्वीर वायरल होने के बाद नवादा जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच कराई है. जांच के बाद जिला प्रशासन की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि जिस लड़की को नाबालिग बताया जा रहा है. दरअसल वह बालिग है. जिला प्रशासन ने उसके आधार कार्ड का ऑनलाइन वेरिफिकेशन किया है और आधार कार्ड में उसकी उम्र 1 जनवरी 2002 दर्ज है. इस लिहाज से वह नाबालिग नहीं होकर बालिग है. नवादा जिला प्रशासन ने ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुई इस खबर को गलत करार दिया है.


नवादा के अनुमंडल पदाधिकारी और पकरीबरावां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इस मामले में जांच के लिए जिम्मेदारी दी गई थी. दोनों ने आज पकरीबरावां स्थित मंझौल गांव पहुंचकर पूरी स्थिति की जानकारी ली. जांच में पाया गया कि जिस लड़की की शादी हुई, उसका नाम तनु कुमारी है और उसकी शादी जमुई स्थित अपने ननिहाल से हुई थी. बचपन से ही तनु अपने नाना नानी के घर रही लड़की के पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं. जांच के दौरान उसके घर में ताला बंद पाया गया ग्रामीणों से यह जानकारी मिली कि एक-दो महीने पहले  उसकी शादी हुई थी.


news image