ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बिहार: कोरोना काल में DM ने की बड़ी कार्रवाई, सदर हॉस्पिटल के डिप्टी...

बिहार: कोरोना काल में DM ने की बड़ी कार्रवाई, सदर हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को पद से हटाया

01-May-2021 01:47 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर से लोग परेशान हैं. कोरोना का संक्रमण सूबे में आंधी की तरह फ़ैल रहा है. बीते दिन सारे रिकार्ड टूट गए. इसी बीच नवादा के जिलाधिकारी यश पाल मीणा ने एक बड़ा कदम उठाया है. डीएम ने सदर हॉस्पिटल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट और मैनेजर को पद से हटा दिया है. उन्होंने कहा कि संकट के समय में किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 


शनिवार को नवादा के जिलाधिकारी यश पाल मीणा ने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अजय कुमार और मैनेजर को पद से हटा दिया. अजय कुमार की जगह पर डॉक्टर एसडी अरैयर को चार्ज दिया गया है. बताया जा रहा है कि शहर के जवाहर नगर मुहल्ले के एक युवक अस्पताल पहुंचा था, जिसे ऑक्सीजन की कमी बताकर लौटा दिया गया था. इसी मामले को डीएम यश पाल मीणा ने संज्ञान में लिया और डीएस के ऊपर कार्रवाई कर दी. 


सिविल सर्जन ऑफिस से उपाधीक्षक अजय कुमार और स्वास्थ प्रबंधक को पदमुक्त कर दिया है. गौरतलब हो कि डीएम यशपाल मीणा जिले के तमाम अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं. जिला प्रशाशन ने साफ तौर पर कहा है कि जिले में बेड और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है. अगर किसी मरीज को जरूरत है तो को सीधा सिविल सर्जन अखिलेश मोहन से संपर्क कर सकते हैं.