ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

मेरे भाई को बॉयफ्रेंड वाली तस्वीर क्यों भेजी? नवादा में बौखलायी लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरी लड़की को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

मेरे भाई को बॉयफ्रेंड वाली तस्वीर क्यों भेजी? नवादा में बौखलायी लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरी लड़की को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

03-Sep-2021 02:07 PM

NAWADA: नवादा में एक दबंग लड़की ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर बीच सडक पर दूसरी लडकी को जमकर पीटा. इसका वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें 6 लड़कियां मिलकर एक लड़की को सड़क पर घसीटती हुई पीट रही हैं. जिस लड़की की पिटाई की गयी उस पर आरोप लगाया जा रहा था कि उसने दबंग लड़की का बॉयफ्रेंड के साथ वाली तस्वीर उसके भाई को भेज दिया था. इस घटना में शामिल सभी लडकिया स्कूली छात्रायें हैं. मामला स्कूल प्रशासन के पास पहुंचा है जो जांच करने में लगा है. 


नवादा के नवीन नगर में लड़कियों की गुंडई
नवादा के नवीन नगर में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक लड़की बैग लिये सड़क पर जा रही थी तभी पांच-छह लडकियां वहां पहुंची. लड़कियों के ग्रुप ने अकेले जा रही लडकी को घेर लिया और उसे ताबडतोड पीटना शुरू कर दिया. सड़क पर घसीट घसीट कर उसकी पिटाई की गयी. हमला करने वाली लडकी बार बार ये कह रही थी कि उसके भाई को बॉयफ्रेंड के साथ वाली तस्वीर क्यों भेजी. हालांकि पिट रही सफाई दे रही थी कि उसने किसी को कुछ नहीं भेजा है लेकिन हमला करने वाली लडकी कुछ सुनने को तैयार नहीं थी. 


वीडियो वायरल
पिटाई का ये वीडियो वायरल हो गया है. इसमें पिटाई का पूरा नजारा कैद है. वीडियो में जो आवाज आ रही है उसमें मारने वाली लडकी ये कह रही है कि और भेजोगी मेरा फोटो?और वीडियो बनायेगी मेरा? इसी बीच हमला करने वाली लडकी ने कहा कि इसका मोबाइल कहां है. उसने अपने दोस्तों को कहा कि इसका मोबाइल निकालो. इस बीच मार खा रही लड़की ये कह रही है कि वह मोबाइल लेकर स्कूल नहीं जाती. लेकिन फिर भी उसका बैग छीन लिया जाता है औऱ उसे पूरा चेक कि. जाता है. 

स्कूली लड़कियों का है कारनामा
ये सारा कारनामा स्कूली लडकियों का है. मार खाने वाली और हमला करने वाली लडकियां प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल की छात्रायें है. मार खाने वाली लड़की ने स्कूल के प्रिसिंपल को आवेदन देकर मामले की पूरी जानकारी दी है. उसने कहा है कि वह इंटर में अपना एडमिशन करवा कर घर लौट रही थी इसी दौरान नेहा कुमारी ने अपनी पांच दोस्तों के साथ उस पर हमला किया. नेहा की दोस्तों में मुस्कान कुमारी भी शामिल थी. पीडित लडकी ने कहा है कि उसे जमकर पीटा गया औऱ उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया. 


लड़की बोली-सुसाइड कर लूंगी
पीड़ित लडकी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद उसका जिंदा रहना मुश्किल हो गया है. वह घर से बाहर नहीं निकल पा रही है. अगर हमला करने वाली लडकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह सुसाइड कर लेगी.