Train Accident : बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, बाल -बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस; महज 10 दिन में टूटा नई रेललाइन का ट्रैक BSEB Official Website : Bihar School Examination Board ने जारी की 12वीं आंसर-की, 6 मार्च तक आपत्ति का मौका; अब मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख पर टिकी नजर Bihar Education Department : बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा खेल उजागर! 1,896 करोड़ रुपये का हिसाब गायब, जिलों में मचा हड़कंप; DEO-DPO पर एक्शन की तैयारी SCERT Bihar exam : बिहार में बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से, नई व्यवस्था और तैयारी की चर्चा शुरू ; देखें टाइम टेबल Bihar Teacher News : टीचर ट्रांसफर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान, कहा - हर किसी को खुश नहीं किया जा सकता, जानिए क्या है वजह PU Election Result : पटना यूनिवसिटी छात्र संघ चुनाव की वोटिंग आज, जानिए कहां होगी काउंटिंग और कब आएगा रिजल्ट Bihar weather : बिहार में होली से पहले हीट अटैक: वीकेंड में 3°C तक बढ़ेगा तापमान, पटना और कैमूर सबसे गर्म दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल
16-Apr-2021 08:29 PM
By Vyom Dipansh
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां रहुई थाना इलाके के सोनसा गांव में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में नानी और नाती की मौत हो गई है. नानी-नाती की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना नालंदा जिले के रहुई थाना इलाके की है, जहां सोनसा गांव में स्टेट हाईवे-78 अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इस भीषण रोड एक्सीडेंट में नानी-नाती की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुधा देवी अपने नाती सुभाष कुमार के साथ चेरो वृंदावन से अपने रिश्तेदार के यहां चैती छठ पूजा को लेकर जा रही थी. तभी रहुई के सोनसा गांव के सभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा.