ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

Home / news / बिहार के बड़े अस्पताल में कोरोना ब्लास्ट : डॉक्टर, हेल्थ मेनेजर और जूनियर...

बिहार के बड़े अस्पताल में कोरोना ब्लास्ट : डॉक्टर, हेल्थ मेनेजर और जूनियर डॉक्टर समेत 50 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

19-Apr-2021 02:42 PM

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है. मुजफ्फरपुर स्थित उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल एसकेएमसीएच में कोरोना विस्फोट हुआ है. डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, हेल्थ मेनेजर, 17 नर्स और 5 फैकल्टी समेत 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. पॉजिटिव होने के बाद सभी को होम आइसोलशन में भेज दिया है.


एसकेएमसीएच में कोरोना ब्लास्ट के बाद मरीज के इलाज पर संकट गहराया है. मरीजों का इलाज करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि जो भी स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए आइसोलेट कर दिया गया है. जिनकी तबीयत ज्यादा ख़राब है, उन्हें एसकेएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है.


एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ बीएस झा ने मीडिया को बताया कि पीजी छात्र और जेएनएम इमरजेंसी संभालते थे. इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य कार्य में भी इन्हें लगाया जाता था. लेकिन, पॉजिटिव होने के बाद सभी छात्र आना बंद कर दिया है.


उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में अब तक दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मी, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य लोग संक्रमित हो गये हैं. इससे एक तरफ कोरोना जांच प्रभावित हो रही है, तो दूसरी ओर कोविड मरीजों के साथ-साथ अन्य का इलाज भी प्रभावित हो रहा है.