LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
25-Aug-2021 03:29 PM
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल का लॉकर खंगाला गया है. रजनीश लाल के बैंक लॉकर से लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किये गए हैं. पटना के अशोक नगर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच के लॉकर से यह बरामदगी हुई है.
शुरूआती जानकारी के मुताबिक निगरानी विभाग की टीम रजनीश लाल और उनकी पत्नी को साथ में लेकर लॉकर की तलाशी लेने गई थी. जिसमें लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किये गए. बताया जा रहा है कि यह लॉकर डीटीओ रजनीश के मां-बाप के नाम पर है लेकिन नॉमिनी रजनीश और उसकी पत्नी का नाम दिया गया है. खोजबीन में कुछ इम्पोर्टेन्ट डाक्यूमेंट्स भी विजिलेंस के हाथ लगे हैं.

गौरतलब हो कि निगरानी ब्यूरो की टीम ने रजनीश लाल के पटना और मुजफ्फरपुर आवास पर 24 जून को छापेमारी की थी. पटना स्थित उनके आवास पर निगरानी को 51 लाख से अधिक नकद, 60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण के साथ जमीन और बैंक सहित एलआइसी में निवेश के दस्तावेज मिले थे. इसके आधार पर यह पता लगा था कि कंकड़बाग में रजनीश लाल के तीन फ्लैट हैं.

वहीं, मुजफ्फरपुर के दाउदपुर कोठी स्थित आवास पर 37 हजार रुपये बरामद किए गए थे. इस छापेमारी से पहले निगरानी ब्यूरो ने 22 जून को रजनीश लाल पर 1,24,52,147 रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था. निगरानी के अनुसार नौ मार्च, 1999 को सेवा में आने के बाद से अब तक रजनीश लाल ने आय से अधिक 1.24 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की है. मुजफ्फरपुर में वे पिछले साल 2020 में मार्च से पदस्थापित थे. इसी साल मार्च में उन्हें सारण के डीटीओ का भी प्रभार मिला था. निगरानी ने उन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया था.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के पास से करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति के डिटेल्स टीम के हाथ लग चुके हैं. अब इनके कुछ और इंवेस्टमेंट्स के बारे में भी निगरानी के अधिकारियों को पता चला है. इनकी पड़ताल चल रही है. जांच पूरी होते ही स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी.