ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / जहानाबाद जिले के मुखिया अजय यादव से PM मोदी ने की बात, पूछा......

जहानाबाद जिले के मुखिया अजय यादव से PM मोदी ने की बात, पूछा... बाहर फंसे बिहारी क्या वापस आना चाहते हैं?

24-Apr-2020 11:55 AM

PATNA:  पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सभी पंचायत के प्रमुखों से बात कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बिहार के जहानाबाद जिले के धरनिया पंचायत के मुखिया अजय यादव से बात की. पीएम ने पूछा कि आपके एरिया के लोग भी दूसरे राज्यों मे फंसे होंगे या आए होंगे तो ऐसे में कैसे लॉकडाउन का पालन हो रहा है.

अजय ने कहा कि सभी आना चाहते हैं, लेकिन मैंने कहा कि आगर आप आते हैं तो आपको 14 दिन क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. इस पर वह कहते हैं कि नहीं वह लॉकडाउन खत्म होगा तब ही आएंगे. अजय की बात सुन पीएम मोदी मुस्कुराने लगे. पीएम ने पूछा  कि क्या आपकी बात लोग मानते हैं. अजय ने कहा कि हा सर, लोग बात मानते हैं. पीएम मोदी ने अजय से कहा कि आप जो लोग फंसे हुए है. उनसे बात करते रहे. इससे जो लोग फंसे है उनका मन हल्का होगा. 


अजय ने पीएम से बताया कि वह अपने क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं. अपने इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया. लोगों के बीच साबुन का वितरण कराया और लोगों से दो-तीन घंटे पर हाथ धोने के लिए बोले. 30 बेड का क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लगातार सहयोग कर रही है. बिना वजह बाहर निकलने वाले लोगों को रोका जा रहा है.