गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
03-Mar-2020 09:02 AM
PATNA : बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है विपक्ष के नेता एक दिन में सैकड़ों बार यह आरोप लगाते हैं लेकिन भ्रष्ट सिस्टम का दर्द बिहार सरकार के एक मंत्री से ज्यादा कोई नहीं जानता. नीतीश सरकार के सबसे बेबस मंत्री अब खुले मंच से अपना दर्द सुना रहे हैं राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से परेशान हैं. मंत्री जी पहले भी अधिकारियों को भ्रष्टाचार से दूर रहकर पारदर्शी तरीके से काम करने की नसीहत देते रहे हैं लेकिन अब उनका धैर्य जवाब देने लगा है.
बिहार में भूमि संबंधी मामलों को लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के रवैया से मंत्री रामनारायण मंडल बुरी तरह आहत हैं. रामनारायण मंडल लगातार सरकार के उच्च संकल्प किया विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाते रहते हैं जिसमें भूमि संबंधी विवादों और मामलों को बिना देरी के निपटाने की बात कही जाती है. लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हैं कि सुधरने का नाम नहीं ले रहे. विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री इतने परेशान हैं कि उन्होंने अपर समाहर्ताओं और भूमि सुधार उप समाहर्ताओं के वर्कशॉप में खुले मंच से अपना दर्द बयां कर दिया. मंत्री रामनारायण मंडल ने साफ तौर पर कहा कि ऑफिसर अपने फायदे के लिए भूमि विवाद को लटका कर रखते हैं और मधुर संबंध बनते ही उसे निपटा देते हैं
मंत्रिमंडल क्या बताने से भी नहीं चूके कि भूमि संबंधी खाता खेसरा रखवा और नाम में जान बूझकर गलतियां की जाती है ताकि लोग परेशान होकर विभागीय अधिकारियों के आसपास चक्कर लगाएं. लोग जब परेशान होते हैं तो फिर उनसे उगाही की जाती है और यह सिलसिला लगातार चल रहा है. मंत्री रामनारायण मंडल ने अपने विभाग की कार्यशैली को लेकर जो हकीकत बयां की है उसके बाद सुशासन के ऊपर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. रामनारायण मंडल ने कहा है कि विभाग के अधिकारी मूल काम करने की बजाय उसे लटका कर रखने और फिर भ्रष्टाचार के जरिए अपनी जेब भरने में जुटे हुए हैं