ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / बिहार के लोगों को मिल रही बिजली सस्ती होगी: रेट बढ़ाने का प्रस्ताव...

बिहार के लोगों को मिल रही बिजली सस्ती होगी: रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रद्द, विनियामक आयोग ने दिया दर में कटौती का आदेश

01-Mar-2024 05:58 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के लोगों को मिल रही बिजली के रेट में कमी आय़ेगी. यानि अब पहले के मुकाबले सस्ती बिजली मिलेगी. बिजली का दर तय करने के लिए बने बिहार राज्य विद्युत विनियामक आय़ोग ने ये आदेश दिया है. नया दर 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा.


बता दें कि बिहार में बिजली सप्लाई करने वाली दो कंपनियां हैं. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी. दोनों कंपनियों ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग के समक्ष ये प्रस्ताव दिया था कि बिहार में मौजूदा बिजली की दर में इजाफा किया जाये. साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 36 से 40 पैसे तक प्रति यूनिट वृद्धि का प्रस्ताव दिया था।  इस प्रस्ताव पर सुनवाई के बाद आज विद्युत विनियामक आयोग ने फैसला सुनाया.


बिजली दर में होगी इतनी कमी

बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने अपने फैसले में कहा है कि बिजली के मौजूदा दर में 2 परसेंट की कटौती की जाएगी. नए रेट 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगा. इसका मतलब ये है कि अगर आप पहले 100 रूपये बिजली बिल चुका रहे थे तो 1 अप्रैल 2024 के बाद आपको 98 रूपये ही देने होंगे. बिल में दो रूपये की कमी आयेगी.


विद्युत विनियामक आय़ोग ने बिजली कंपनियों के रेट बढाने के प्रस्ताव पर आम लोगों, व्यापारिक संगठनों और उद्योग चलाने वालों से सुझाव मांगा था. आय़ोग ने पटना सहित 4 जिलों में जनसुनवाई कर बिजली उपभोक्ताओं, संगठनों और बिजली कंपनी के अधिकारियों का पक्ष सुना था. आज ये फैसला सुनाया गया. आयोग ने कहा है कि बिहार में बिजली सप्लाई कर रही कंपनियां अगर नुकसान में है तो इसकी वजह उनकी लापरवाही. उपभोक्ता बाजिव पैसा चुका रहे हैं. अब इसमें इजाफा करने के बजाय रेट को कम करना चाहिये.


फ्री बिजली नहीं मिलेगी

हालांकि बिहार में कम आय वालों को फ्री बिजली देने की मांग उठ रही थी. देश के कई राज्यों में मुफ्त बिजली दिया जा रहा है. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में ही विधानसभा में कहा था कि उनकी सरकार लोगों को फ्री में बिजली नहीं देगी. नीतीश कुमार ने कहा कि हम कम पैसा ले रहे हैं और लोगों को सब्सिडी दे रहे हैं. आम लोगों को सस्ती बिजली मिले इसके लिए राज्य सरकार अभी 14 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रही है. वहीं बिजली विभाग के बजट पर चर्चा करते हुए ऊर्जा मंत्री बिजेन्द यादव ने कहा था कि पैसा गाछ (पेड़) में नहीं फलता।