Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
03-Jun-2020 12:23 PM
Patna: हैरतअंगेज कारनामे करने वाले लोगों की दुनिया में कोई कमी नहीं है. आये दिन इस तरह की खबरें या फिर वीडियो आप के सामने आते होंगे. इन लोगों में कुछ अलग या अनोखा कर के अपने नाम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का जुनून होता है. इसके लिए वो किसी हद तक जाने के लिए तैयार होते हैं.
कल ऐसा ही कुछ अनोखा कारनामा करके बिहार के रहने वाले और हैमर हेड मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है. धर्मेंद्र ने सिर्फ 1 मिनट में लोहे के 24 सरिया को अपने सिर के बल मोड़ डाला. इस से पहले भी वो कच्चा नारियल और बेल को अपने सिर पर तोड़ते देखे जा चुके हैं. मानो ये उनके लिए टमाटर जैसे हों.
कैमूर जिले के रामगढ़ के रहने वाले धर्मेन्द्र ने सोमवार को त्रिपुरा में गिनीज बुक के प्रतिनिधि की मौजूदगी में विश्व रिकॉर्ड का ऑनलाइन फाइनल टच देते हुए कीर्तिमान बनाया और 12 एमएम की 24 सरिया को अपने सिर पर रखकर हाथ से मोड़ने का रिकॉर्ड बना डाला. ये कारनामा उन्होंने महज एक मिनट में कर डाला.
यह रिकॉर्ड पहले अर्मेनिया के अरमेन एडांटर्स के नाम था. उन्होंने 26 अप्रैल 2015 में एक मिनट में 18 सरिया मोड़ने का रिकॉर्ड बनाया था. धर्मेन्द्र कुमार पिछले एक वर्ष से इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए लगातार प्रैक्टिस कर रहे थे. बता दें की इस से पहले धर्मेन्द्र इंटरनेशनल स्टंट गेम में पहले ही विश्व रिकॉर्ड बना चुके है. इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन (आईडब्लूयूआर) की ओर से 2017 में त्रिपुरा के अगरतला में आयोजित प्रतियोगिता में 2.50 मिनट में 51 कच्चे बेल (वुड ऐप्पल) सिर से तोड़ने का रिकॉर्ड बनाया था. इस प्रतियोगिता में 21 देशों के स्टंट मैन शामिल हुए थे. वहीं एक मिनट में 57 कच्चे नारियल को अपने सिर से तोड़ने का विश्व रिकॉर्ड भी धर्मेन्द्र के नाम पर पहले से ही दर्ज है.
धर्मेन्द्र की इस उपलब्धि पर उनकी मां कुंती देवी कहती हैं कि वो बचपन से ही छिपकर खेत में सिर से फलों को तोड़ने की प्रैक्टिस करते थे. फ़िलहाल त्रिपुरा राइफल में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. इस पर उनकी मां कहती हैं कि, बेटा देश की सेवा कर रहा है साथ ही नए-नए कीर्तिमान रच कर देश का मान-सम्मान बढ़ा रहा है. इस से ज्यादा मुझे और कुछ नहीं चाहिए. वहीं धर्मेन्द्र के पिता अपिलेश्वर सिंह ने कहा कि धर्मेन्द्र पढ़ाई में बहुत तेज नहीं था, लेकिन एक बार जब कुछ करने की ठान लेता था तो कर के ही दम लेता था. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा इतना आगे बढ़ जाएगा.