ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल!

Home / news / बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार चना और मसूर भी खरीदेगी

बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार चना और मसूर भी खरीदेगी

19-Apr-2022 07:29 AM

PATNA : बिहार में किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने अब चना और मसूर की फसल खरीदने का फैसला किया है। राज्य की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय 2 के तहत दलहन का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 20 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चना और मसूर खरीदने का निर्णय लिया है।


मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि विभाग 20 अप्रैल से पूरे राज्य में चना और मसूर की खरीद के लिए बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर क्रय केन्द्र की स्थापना कर रहा है। राज्य के पंजीकृत किसानों से चना और मसूर की खरीद होगी। चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का 5500 रुपये प्रति क्विटल तय किया गया है।


मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानों के हित के लिए काम करते हैं। उनके मार्गदर्शन में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की कार्य योजना पर काम कर रहा है। बीते साल 2021–22 में भी मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिकॉर्ड धान की खरीद हुई थी। इसका सीधा लाभ किसानों को मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी हुई है।