कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
26-Nov-2021 10:43 AM
KATIHAR: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. जहां नीतीश कैबिनेट के खनन मंत्री जनक राम के सरकारी आप्त सचिव के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इसके पहले मंत्री के ही निजी सचिव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब सरकारी OSD और उनके महिला मित्र समेत तीन लोगों को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने निशाने पर लिया है. पटना से लेकर अररिया तक एसवीयू की छापेमारी चल रही है.
विजलेंस के निशाने पर इन दिनों कई बड़े चेहरे रहे हैं. आज शुक्रवार को बिहार सरकार में खनन मंत्री जनक के ओएसडी विजलेंस के निशाने पर चढ़े हैं. सुबह-सुबह स्पेशल विजलेंस की रेड से हड़कंप मच गया. SVU ने मंत्री के ओएसडी के तीन ठिकानों पर छापा मारा है. पटना, अररिया और कटिहार में निगरानी की छापेमारी जारी है.
जानकारी के अनुसार मंत्री जनक राम के OSD सहित तीन लोगों के ठिकाने पर यह कार्रवाई की जा रही है. पटना, कटिहार और अररिया में एक साथ स्पेशल विजलेंस यूनिट ने छापा मारा है. बता दें मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार, ओएसडी के भाई धनंजय कुमार और उनकी महिला मित्र रत्ना चटर्जी विजलेंस के निशाने पर चढ़े हैं. जहां तीनों के ठिकानों पर रेड मारा गया है.
सूत्रों के अनुसार विजलेंस ने रत्ना चटर्जी के अररिया स्थित घर से 30 लाख रुपये नगद बरामद किये हैं. साथ ही ओएसडी के भाई धनंजय कुमार ने रत्ना चटर्जी के खाते से बड़े ट्रांजेक्शन भी किये हैं. जिसके सबूत मिलने की बात सामने आ रही है. वहीं दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बेहिसाब सम्पत्ति के कागजात भी मिले हैं. आपको बता दें कि ओएसडी मृत्युंजय कुमार ,बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.