ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / news / बिहार : सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल बनने के लिए दो शिक्षकों ने की...

बिहार : सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल बनने के लिए दो शिक्षकों ने की मारपीट, DEO के सामने एक-दूसरे को पटक-पटक के मारा

02-Apr-2021 06:00 PM

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल स्कूल में प्रिंसिपल बनने के लिए दो शिक्षक जिला शिक्षा पदाधिकारी के सामने ही भिड़ गए और उन्होंने एक दूसरे दूसरे को इतना मारा कि कुर्सी भी टूट गई. शिक्षकों के दंगल को देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई. कटिहार के डीईओ ने जैसे-तैसे समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. 


घटना कटिहार जिले के बरारी प्रखंड की है, जहां कुड़िया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दो शिक्षक प्रिंसिपल बनने के लिए आपस में ही भिड़ गए. दोनों में जमकर मारपीट हो गई. कुर्सी की लड़ाई में दोनों ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सी भी तोड़ डाली. हैरानी की बात तो ये है कि जब ऐसा चल रहा था तब वहां कटिहार के जिला शिक्षा पदाधिकारी भी मौजूद थे. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि कुड़िया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल नीलम कुमारी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी निरंजन कुमार चौधरी भी शामिल होने पहुंचे थे. विदाई समारोह खत्म होने के दौरान प्रधानाध्यापक का पद वरीय शिक्षक को देने की बात चल रही थी. इसी दौरान शिक्षक मृत्युंजय कुमार यादव ने दूसरे शिक्षक सुमन कुमार यादव का विरोध किया. 


इस बात को लेकर दोनों में विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया और जमकर मारपीट हो गई और दोनों ने एक दूसरे के ऊपर कुर्सी तोड़ डाली. स्कूल में सबके सामने तक़रीबन आधे घंटे तक ये तमाशा चलते रहा. कुड़िया उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल नीलम कुमारी ने बताया कि शिक्षक मृत्युंजय कुमार यादव पहले से ही विवादों से घिरे रहे हैं. उन्होंने विदाई समारोह के दौरान प्रभार को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद दोनों शिक्षक आपस में उलझ गए.