ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नर्स की बहाली के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, किसी ने धक्का-मुक्की की...

नर्स की बहाली के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, किसी ने धक्का-मुक्की की तो कोई चक्कर खाकर गिर पड़ा, सिर्फ 3 महीने के लिए मिल रही नौकरी

12-Jun-2021 07:50 PM

KAIMUR : कोरोना काल में पूरे बिहार में बेरोजगारी का आलम क्या है, यह नजारा कैमूर में देखने को मिला है. कैमूर जिले में एएनएम की बहाली के लिए बिहार के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग भभुआ सदर अस्पताल पहुंचकर सुबह से ही धक्का-मुक्की करने लगे. नर्सों की बहाली कांट्रैक्ट पर मात्र 3 महीने के लिए की जा रही है और इस नौकरी को पाने के लिए अभ्यर्थी मारामारी और धक्का-मुक्की पर उतर गईं. 


भभुआ सदर अस्पताल में नर्स की बहाली में हिस्सा लेने पहुंची हजारों महिलाओं ने कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई. कुछ पुलिस वाले इस भीड़ में पहुंचे तो जरूर है लेकिन हालात देखकर वह भी वहां से नौ दो ग्यारह होने मे ही भलाई समझी. हजारों की संख्या में महिलाएं हाथों में आवेदन लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के पास खड़ी रहीं.


एएनएम की बहाली के लिए आई महिलाएं और उनके परिजनों ने बताया कि सरकार कोरोना से बचाव को लेकर के एएनएम की बहाली 3 महीने के लिए कर रही है. वैसे हालात में सदर अस्पताल भभुआ में हजारों लोग उमड़ पड़े हैं. प्रशासन ने इसके लिए पहले से कोई इंतजाम नहीं कर रखा है. सुबह से उमस भरी गर्मी में खड़ा रहने के कारण कई महिलाएं बेहोश भी हो गई हैं.


महिलाओं का कहना है कि सदर अस्पताल को चाहिए था कि बहाली प्रक्रिया अगर करनी थी तो पहले से मुकम्मल व्यवस्था यहां पर करना चाहिए था कि लाइन में लगकर सभी लोग बारी-बारी से आते और अपना फॉर्म जमा कर चले जाते, या फिर ऑनलाइन व्यवस्था फॉर्म जमा करने की और ऑनलाइन ही उनकी इंटरव्यू लेने की व्यवस्था रखनी चाहिए थी. लेकिन इन सारी व्यवस्थाओं के लिए अस्पताल प्रशासन जिम्मेदार है. ऐसी स्थिति में कोरोना का संक्रमण भी तेज हो सकता है. बताया जा रहा है कि कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चे को भी लेकर साथ में आई थीं.