ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार: लव-अफेयर के चक्कर में शिक्षक को मारी गोली, दनादन 5 राउंड फायरिंग से गूंजा इलाका

बिहार: लव-अफेयर के चक्कर में शिक्षक को मारी गोली, दनादन 5 राउंड फायरिंग से गूंजा इलाका

20-Jun-2021 10:17 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के कैमूर जिले से सामने आ रही है. प्रेम-प्रसंग के विवाद को लेकर बदमाशों ने एक शिक्षक को ताबड़तोड़ गोली मारी है. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा है. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना कैमूर जिले के मोहनिया इलाके की है. यहां हरनाथपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. शुरूआती जानकारी के अनुसार ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है, जिसमें से एक गोली शिक्षक के कंधे में लगी है.


गोली लगने के कारण शिक्षक बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए हैं. 


उधर घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. सभी बिंदुओं पर मामले की जांच जारी है. प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.