जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
28-Mar-2020 09:49 PM
DELHI : इस वक्त एक भयभीत और हैरान करने वाली तस्वीर दिल्ली से सामने आई है. जहां आनंद विहार बस अड्डे पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है. बदइंतजामी के बीच घर जाने को हजारों बिहारी मजदूर, रिक्शा चालक और फैक्ट्री कर्मचारी बेताब हैं. अपने-अपने अपने गांव की ओर लौटने के लिए हजारों की तादाद में निकल पड़े हैं. इस भीड़ में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं.
कई लोग पैदल अपने गांव की ओर चल पड़े हैं. लॉकडाउन के चौथे दिन अपने-अपने घर के लिए पलायन एक बड़ी चुनौती बनकर सामने दिखा. इससे निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई कदम उठाए हैं. दिल्ली-एनसीआर का हाल सबसे बुरा है, जहां मजदूर, रिक्शा चालक और फैक्ट्री कर्मचारी अपने अपने गांव की ओर लौटने के लिए हजारों की तादाद में निकल पड़े हैं.

भीड़ में जुटे मजदूरों को कोरोना से संक्रमित हो जाने की कोई चिंता नहीं है. किसी दूसरे को संक्रमित कर देने का अंदेशा भी नहीं है. इन्हें घर जाना है, और इसीलिए बस में कैसे भी टिक जाने की बेताबी है. आनंद बिहार बस बड्डे पर भी मजदूरों का ऐसा ही रेला है. मजदुरों का कहना है कि उनके पैसे खत्म हो गए हैं. भूख है, मगर जेब खाली है. इसलिए वे अपने घर को लौट जाना चाहते हैं. आज सुबह ही सीएम नीतीश की ओर से अपील कर उन्हें रुकने के लिए कहा गया था. राज्य सरकारों से उनके लिए व्यवस्था करने की बात कही गई थी.