सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Jun-2022 12:26 PM
PATNA : बिहार के अंदर बड़ी तादाद में लोग दूषित और जहरीला पानी पी रहे हैं। सरकार के लाख दावों के बावजूद पानी की टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी भी नहीं की जा पा रही। यह मामला आज बिहार विधान परिषद में उठा तो सरकार को जवाब नहीं सूझा। विधान परिषद में आज राज्य के अंदर आर्सेनिक युक्त और टीडीएस बढ़े हुए पानी का मामला उठा। आरजेडी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने इस मसले पर सरकार को घेरा। सुनील कुमार सिंह ने सरकार से यह जानना चाहा कि आखिर सरकार के पास गांवों में पानी की टेस्टिंग को लेकर क्या सिस्टम है।
सरकार की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे इसका जवाब दे रहे थे। मंगल पांडे ने कहा कि समय-समय पर टेस्टिंग का काम किया जाता है। इसके लिए पीएचडी डिपार्टमेंट भी अपने स्तर पर पहल करता है। हालांकि उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि राज्य में बड़े स्तर पर आर्सेनिक युक्त और टीडीएस वाला पानी लोग पी रहे हैं।
आरजेडी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने सदन में दूषित पानी को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य के करीब सभी पंचायतों में गलत तरीके से शुद्ध पानी के नाम पर लोगों को दूषित पानी बेचा जा रहा है। इससे राजस्व की क्षति हो रही हो वो तो अलग बात है लेकिन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से पूछा कि जो पानी बेचा जा रहा है उसका टीडीएस कितना होना चाहिए और इसकी जांच हो रही है या नहीं।
इसपर सरकार की तरफ से जवाब देते हुए कहा कि FSSI के निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अगर कहीं से ऐसी सूचना मिलती है कि लोगों को शुद्ध पानी के नाम पर दूषित पानी बेचा जा रहा है तो निश्चित तौर पर सरकार इसकी जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के पास इस तरह की कोई जानकारी है तो वे उपलब्ध कराएं, इसकी तत्काल जांच कराई जाएगी।