RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
18-Oct-2021 12:52 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD : बिहर के जहानाबाद में आज सुबह-सुबह नाहर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में चीख पुकार मच गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को नहर से बाहर निकाला गया और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.
मामला जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सोलहंडा गांव की है. बताया जा रहा है कि नहर में डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई. दोनों बच्चे आज सुबह-सुबह घर से नहर में नहाने गए थे. नहाने के दौरान ही दोनों गहरे पानी में चले गुए और डूबने से दोनों की मौत हो गई.
कुछ देर बाद जब ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तो दो बच्चों का शव पानी में तैरता देखा. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बच्चों के परिजनों को दी और अन्य लोगों की मदद से दोनों के शवों को पानी नहर से बाहर निकाला. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहते थे. वहीं उनके पिता मजदूरी का काम करते हैं. पूरा परिवार घर में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया हुआ था और आज इस घटना के बाद से घर में मातम पसर गया है.
इधर मामले की सूचना पर पहुंची मखदुमपुर थाना की पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.