नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
20-Aug-2022 09:27 PM
PATNA : बिहार में तेज तर्रार आईएएस अधिकारियों की वैसे तो कोई कमी नहीं है लेकिन अपनी सादगी को लेकर एक सीनियर आईएएस अधिकारी लगातार चर्चा के केंद्र में आ जाते हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ के बारे में।
एस सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बिहार के जिन गिने-चुने आईएएस अधिकारियों के ऊपर शासन प्रशासन की बड़ी जवाबदेही है, उसमें उनका नाम शुमार होता है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव होने के साथ-साथ वह वित्त विभाग के भी अपर मुख्य सचिव हैं। सरकार की वित्तीय नीतियों के निर्माण और उन उसके क्रियान्वयन के साथ-साथ एस सिद्धार्थ के ऊपर मुख्यमंत्री का कामकाज और उनके स्तर से लिए जाने वाले फैसलों को लेकर भी बड़ी जिम्मेदारी है।
सीनियर आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ अपने कामकाज को लेकर हमेशा मुस्तैद रहते हैं। एस सिद्धार्थ जिस जगह पर तैनात हैं वह बेहद हाई प्रोफाइल पोजिशन है। इसके बावजूद उनकी सादगी दूसरे अधिकारियों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं। एस सिद्धार्थ का लाइफ स्टाइल बेहद सादगी भरा है और यही वजह है कि कभी वह पटना की सड़क पर साइकिल चलाते नजर आ जाते हैं तो कभी अकेले रिक्शे की सवारी करते हुए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ आज शाम पटना की सड़क पर रिक्शे की सवारी करते नजर आए। बगैर किसी सुरक्षा और वीआईपी गाड़ी के सिद्धार्थ पटना के मौर्यलोक इलाके में रिक्शे से जा रहे थे, तभी फर्स्ट बिहार की रिपोर्टर की नजर उन पर पड़ गई। रिक्शे की सवारी करते हुए सिद्धार्थ की तस्वीर फर्स्ट बिहार के कैमरे में कैद हो गई।
यह तस्वीर आपको दिखाने का मकसद यह है कि मुख्यमंत्री के इतने करीब होने के बावजूद और सरकार के अंदर बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बावजूद आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ जिस सादगी के साथ रहते हैं, वह वाकई दिखावे के इस दौर में एक मिसाल है।