ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

बिहार के इस DEO के खिलाफ दर्ज होगा केस! केके पाठक के विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए.. पूरा मामला

बिहार के इस DEO के खिलाफ दर्ज होगा केस! केके पाठक के विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए.. पूरा मामला

22-Dec-2023 03:29 PM

By FIRST BIHAR

MADHUBANI: बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग लगातार सख्त फैसले ले रहा है और शिक्षकों के साथ साथ लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के प्रशासनिक निदेशक सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने मधुबनी के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है।


शिक्षा विभाग के प्रशासनिक निदेशक सह अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि बबीता चौरसिया द्वारा नवगठित बीपीएससी शिक्षक संघ से संबंधित मामले में संलग्न 15 अभ्यर्थियों में से दीपक कुमार मिश्रा, प्रकाश चंद्र साहू सहित अन्य को विद्यालय पदस्थापन पत्र नहीं दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार से मामले की जानकारी ली गई।


आरोप है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने तत्कालीन डीईओ संजय कुमार से कई बार अनुरोध किया लेकिन तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा अभ्यर्थियों को विद्यालय पर स्थापना का पत्र नहीं दिया। अभ्यर्थियों को विद्यालय पदस्थापन का पत्र नहीं देना संजय कुमार की गलत मंशा, आपराधिक रवैया, सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अनुशासनहीनता, स्वेच्छा चरित्र तथा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है।