ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / बिहार के इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी? शिक्षा विभाग ने दिए कार्रवाई के...

बिहार के इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी? शिक्षा विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश

17-Feb-2024 09:41 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में जबसे शिक्षा विभाग की कमान के के पाठक ने संभाली है तबसे वो लगातार कोई न कोई ऐसा फैसला निकल कर सामने आता रहता है जिससे टीचरों की मुश्किलें बढ़ जाती है। इसी कड़ी में अब सूबे के 500 से ज्यादा नियोजित शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। शिक्षा विभाग ने जिलों को इस संबंध में निर्देश दिया है। 


विभाग ने कहा कि राज्य में 582 ऐसे शिक्षक हैं, जो 6 महीने से ज्यादा समय से गायब हैं। इनमें से 13 शिक्षकों को ही बर्खास्त किया गया है, जबकि 10 टीचर निलंबित हुए हैं। विभाग ने कहा कि - नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी बनने जा रहे हैं। ऐसे भगोड़े शिक्षकों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। ताकि भगोड़े शिक्षक राज्यकर्मी न बन सकें।


रिपोर्ट्स के मुताबिक शिक्षा विभाग स्कूलों से गायब नियोजित शिक्षकों के खिलाफ पूरे एक्शन के मूड में है। विभाग ने भगोड़े शिक्षकों को दो वर्गों में बांटा। एक वो जो 6 महीने से ज्यादा समय से गायब हैं, दूसरे वे जो 6 महीने से कम समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं। 582 ऐसे नियोजित शिक्षक हैं, जो 6 महीने से ज्यादा समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो 2 साल से गायब हैं। 


शिक्षा विभाग का कहना है कि - ऐसे शिक्षकों को राज्यकर्मी नहीं बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला अधिकारियों को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा, जो लंबे समय से स्कूल से गायब हैं। वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा में भी नहीं बैठ सकेंगे।


बता दें कि, बिहार के करीब साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी बनाने के लिए सक्षमता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। नए नियम के मुताबिक सक्षमता परीक्षा के लिए नियोजित शिक्षकों को तीन के बजाय पांच अटेंप्ट दिए जाएंगे। इनमें से तीन बार ऑनलाइन, तो दो बार ऑफलाइन परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।