ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार के इन 8 जिलों में आज होगी बारिश, अलर्ट जारी

बिहार के इन 8 जिलों में आज होगी बारिश, अलर्ट जारी

26-May-2022 08:36 AM

PATNA: बिहार में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। बुधवार को राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण तापमान में कमी आई है। सबसे ज्यादा बारिश सिवान में 56.6 मिलीमीटर हुई। वहीं रोहतास के डेहरी का पारा सबसे अधिक रहा। डेहरी में बुधवार को 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो आज राज्य के आठ जिलों में बारिश हो सकती है। इसको लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज केवल 8 जिलों में ही बारिश होगी, लेकिन इसका प्रभाव अन्य जिलों में भी पड़ेगा। इस बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बिहार के जिन जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज और अररिया शामिल हैं।


आपको बता दें कि बुधवार को सबसे अधिक बारिश सिवान में 56.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, सिवान के दरौली, मुजफ्फरपुर के साहेबगंज, दरभंगा के बेनीबाद, लखीसराय के सूर्यगढ़ा, कटिहार के बरारी, शेखपुरा, अरियारी, पूर्णिया, बक्सर के सिमरी, भागलपुर के बिहपुर, भोजपुर के संदेश, मुंगेर के धरहरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सुपौल, शिवहर, गोपालगंज, सारण, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वैशाली, बांका, जमुई, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, गया, नालंदा, नवादा, पटना जिले के पूर्वी भाग में, औरंगाबाद और रोहतास में काले बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदा बांदी भी हुई।