सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-May-2021 06:41 PM
VAISHALI : बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 25 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी शराब की तस्करी हो रही है. ताजा मामला हाजीपुर का है, जहां पुलिस ने बीजेपी की बोर्ड लगी एक गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. शराब के साथ दो तस्करों को भी पकड़ा गया है, जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया.
घटना हाजीपुए के गंगाब्रिज थाना की है, जहां पुलिस ने बीजेपी की बोर्ड लगी गाड़ी से शराब बरामद किया. जिस लग्जरी गाड़ी से शराब बरामद हुआ है, उसके ऊपर कोरोना में आपातकालीन सेवा का फर्जी पास भी लगा हुआ था. गाड़ी पर भाजपा का जो बोर्ड लगा था, उसके ऊपर पूर्व जिलाध्यक्ष, बाढ़ लिखा था. जिसे देखते ही पुलिसवालों को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी को रोककर उसकी छानबीन की.
पुलिस ने देखा कि आपातकालीन सेवा का पास भी फर्जी ही लगा हुआ था. उसपर बीडीओ का मुहर लगा था. जबकि बीडीओ को किसी को भी पास देने के अधिकार नहीं दिया गया है. एक जिला से दूसरे जिला आने-जाने के लिए एडीओ को ही इसका अधिकार दिया गया है. पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 15 कार्टून शराब बरामद हुए. गाड़ी में बैठे दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
हाजीपुर के सदर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि गांधी सेतु के निकट एनएच पर वाहन चेकिंग के दौरान बाढ़ BJP पूर्व जिलाध्यक्ष लिखी गाड़ी को पुलिस ने रोका था. चुकी बाढ़ जिला नहीं है इसलिए बीजेपी की बोर्ड पुलिस को फर्जी लगी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.