ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / राज्यपाल फागू चौहान ने दी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि, एसके पुरी स्थित आवास...

राज्यपाल फागू चौहान ने दी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि, एसके पुरी स्थित आवास पर पहुंचे

12-Sep-2021 01:08 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवास की बरसी आज पटना में मनाई जा रही है. आज सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का एसके पुरी स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने भी आज चिराग पासवान के श्री कृष्णा पुरी स्थित आवास पहुंचे हैं और उन्होंने स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल के पहुंचते ही चिराग पासवान ने उनका स्वागत किया. राज्यपाल के साथ और भी कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. 




आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री और रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस भी आज चिराग पासवान के श्री कृष्णा पुरी स्थित आवास पहुंचे हैं. अपने बड़े भाई रामविलास पासवान के निधन के बाद यह पहला मौका है, जब पशुपति पारस श्री कृष्णा पुरी स्थित आवास पहुंचे हो. पशुपति पारस के पहुंचने पर भतीजे चिराग पासवान ने उनका अभिवादन किया है. पशुपति पारस के साथ लोजपा के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद सुरजभान सिंह भी श्री कृष्णापुरी स्थित चिराग के आवास पहुंचे हैं. 


news image


इनके अलावा राष्ट्रीय जनता दल के भी कई नेता एसके पुरी स्थित आवास पर पहुंच चुके हैं. अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक समेत राजद ने कई नेताओं ने स्व. रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की है. थोड़ी ही देर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी यहां पहुंचने वाले हैं.