जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
19-May-2021 04:03 PM
GOPALGANJ : बिहार में कोरोना का संक्रमण अभी भी कहर बरपा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां जेल में कोरोना विस्फोट हुआ है. गोपालगंज जेल में दो दिन में 139 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. कोरोना पॉजिटिव कैदियों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है.
गोपालगंज जेल सुपरिटेंडेंट कुमार अमित ने बताया कि सोमवार को 86 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. जबकि मंगलवार को और 53 कैदी संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने कहा कि सभी संक्रमित कैदियों को जेल परिसर में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है. कैदियों का इलाज चल रहा है.
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में फिलहाल 932 कैदी मौजूद हैं. सभी कोरोना संक्रमित कैदियों का इलाज चल रहा है. इलाज के दौरान अगर किसी कैदी को अस्पताल भेजने की आवश्यकता पड़ी तो उन्हें थावे प्रखंड स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में बने कोविड सेंटर में भेजा जाएगा. साथ ही मंडल कारा में अन्य कैदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण का भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है.
सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अब तक 480 कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है. वैक्सीन लिए कैदियों में 452 पुरूष और 28 महिला कैदी शामिल हैं. कोरोना टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है.