पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
19-Dec-2023 08:02 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में साइबर अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। इस बार हैकरों ने गवर्मेंट कालेज की वेबसाइट को हैक कर देश विरोधी पोस्ट डालना शुरू कर दिया। शहर के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कॉलेजों में से एक हाजीपुर के देवचंद कॉलेज के ऑफिसियल वेबसाइट को साइबर क्रिमिनल ने हैक कर लिया।
इस कॉलेज का वेबसाइट खोलने पर देश विरोधी नारे और फोटो दिखने लगता है। साथ ही हैकरो के धमकीभरे मैसेज भी नजर आता है। हैकरों की इस कारस्तानी से परेशान कॉलेज के प्रबंधन ने इसकी लिखित शिकायत साइबर थाने में दर्ज करायी है। कॉलेज के प्रिंसिपल तारकेश्वर पंडित ने बताया की 2 दिन पहले कॉलेज की वेबसाइट को हैक किया गया था।
हैकरों ने कॉलेज के वेबसाइट पर देश विरोधी पोस्ट डाल दिया। वेबसाइट पर कालेज और करीब 3000 से ज्यादा छात्रों से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा है और कॉलेज प्रबंधन छात्रों से जुडी जानकारी को लेकर भी चिंतित है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से वेबसाइट को ठीक करने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद मांगी है।
कॉलेज के प्रिसिंपल तारकेश्वर पंडित ने बताया कि यूनिवर्सिटी के एजेंसी के द्वारा वेबसाइट बनवाया गया है। सोमवार को इस पर नजर गई है। कॉलेज के वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। जिसमें कोई अनजान व्यक्ति गलत नारा लगाते दिख रहा है। इसकी सूचना साइबर क्राइम थाने को दी गयी और कार्रवाई की मांग की गयी है। मामला सामने आने के बाद साइबर थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।