बिहार पुलिस को खुली चुनौती: थाना से महज कुछ ही दूर युवक की गोली मारकर हत्या, शव को गाड़ी में रखकर भागे अपराधी Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल BPSC TRE-4 2026 : TRE-4 में भरना है फॉर्म तो जरूर कर लें यह काम वरना फिर नहीं मिलेगा कोई मौका, BPSC ने जारी किया आदेश; ध्यान से पढ़ लें ... Love Story: 72 की उम्र में फिर धड़का ‘लव गुरु’ का दिल! जूली के बाद अब ‘जानू’ की एंट्री, कहा तुम प्यास जगा सकती हो... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम Annual FASTag Toll Pass : वार्षिक फास्टैग टोल पास 2026: कैसे बनाएं, कितने ट्रिप फ्री, और किस टोल पर चलेगा सामाजिक समरसता के दुश्मन: शख्स ने UGC कानून के बहाने सवर्ण समाज की एक जाति विशेष पर अपशब्दों की कर दी बौछार.., शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस ‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर मचा बवाल: सड़कों पर उतरे युवा, जानें क्या है वजह Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
28-May-2021 08:06 PM
PATNA : बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने एक बड़ा आदेश दिया है. पुलिस माहानिदेशक की ओर से सभी जिलों के एसपी, एसएसपी, डीआई और आईजी को एक पत्र लिखा गया है. डीजीपी ने इस पत्र में कहा है कि साधारण जुर्म या वैसे मामले जिसमें अधिकतम 7 साल की सजा हो सकती है, उसमें पुलिस अब सीधे किसी को गिरफ्तारी नहीं करेगी.
डीजीपी ने अपने पत्र में ये भी जिक्र किया है कि इस आदेश को नहीं मानने वाले पुलिसवालों के ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी. राज्य पुलिस के मुखिया ने अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि घरेलू हिंसा या 7 साल से कम सजा वाले मामले में गिरफ्तारी के बजाए पहले सीआरपीसी की धारा 41 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी की आवश्यकता के विषय में पुलिस अधिकारी को संतुष्ट होना होगा. इसके साथ ही कोर्ट के सामने गिरफ्तार आरोपित की पेशी के समय गिरफ्तारी का कारण और सामग्री समर्पित करना होगा.
आदेश पत्र में लिखा गया है कि राज्य के सभी सभी पुलिस अधिकारी धारा 41 के प्रावधानों के अनुपालन में चेक लिस्ट प्रयोग करते हुए संतुष्ट होकर ही अभियुक्त की गिरफ्तारी करेंगे. डीजीपी के आदेश के मुताबिक नियमों के तहत अगर पुलिस किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी को अगर जरूरी नहीं समझती है तो इसकी जानकारी संबंधित अदालत को देनी होगी. इसके लिए एफआईआर दर्ज होने की तारीख से दो सप्ताह के अंदर कोर्ट को जानकारी देने की समय सीमा निर्धारित की गई है.
एफआईआर दर्ज होने के दो सप्ताह के अंदर सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत उपस्थिति के लिए नोटिस को तामीला कराना है. हालांकि एसपी द्वारा कारण अंकित करते हुए दो सप्ताह की समय सीमा को बढ़ाया जा सकता है. धारा 41 (1) (ए) के अनुसार यदि किसी पुलिस पदाधिकारी के सामने अगर कोई संग्येय अपराध करता है तो बिना वारंट के तत्काल उसकी गिरफ्तारी होगी. भले ही ऐसे अपराध की सजा कितनी ही कम क्यों न हो.