Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था
22-Aug-2021 03:02 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बागमती नदी के दो तरफ बसी दरभंगा शहर की ड़ी आबादी इन दिनों बाढ़ और कटाव से पीड़ित है. लोग इस समस्या के समाधान के लिए सरकार से लगातार गुहार लगाते रहे हैं. लोगों की समस्या सुनने के लिए बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा रविवार को ने दरभंगा पहुंचे. उन्होंने शहर के रत्नोपट्टी में बागमती नदी के कटाव प्रभावित इलाके का दौरा किया.
मंत्री मंत्री संजय झा के साथ दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी, जल संसाधन विभाग के इंजीनियर और पटना की विभागीय टेक्निकल टीम के सदस्य मौजूद थे. स्थानीय लोगों ने मंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया. मंत्री संजय झा ने लोगों को अगले साल बाढ़ आने के पहले कटाव की समस्या का समाधान कर देने का आश्वासन दिया.
स्थानीय मदन राय ने कहा कि शहर की एक बड़ी आबादी हर साल भीषण बाढ़ और कटाव का दंष झेलती है. उन्होंने कहा कि शुभंकरपुर से लेकर रत्नोपट्टी तक के इलाके के लोग हर साल बाढ़ और कटाव की समस्या झेलते रहे हैं. इसलिए मंत्री जी यहां दौरा करने आए थे. उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि अगले साल बाढ़ आने के पहले तक इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान नेपाल से बातचीत के जरिए होता है तो इसके लिए वे दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर से केंद्र और नेपाल सरकार के बीच वार्ता कर बाढ़ की समस्या का समाधान कराने की गुजारिश करेंगे.
उधर, पत्रकारों से बात करते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि बागमती नदी के किनारे रहने वाले लोगों को कटाव की समस्या से जूझना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस साल नदी में पानी कम होने के बाद वे पटना से विभाग की एक टेक्निकल टीम भेजेंगे, जो समाधान का उपाय निकालेगी. मंत्री ने कहा कि आज भी उन्होंने विभाग के अभियंताओं और टेक्निकल टीम के सदस्यों से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया है. उन्होंने कहा कि अगले साल बाढ़ आने के पहले तक इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा.